|
आवेदन पत्र को भरने की प्रक्रिया
ऑन लाइन आवेदन पत्र की लगत परियोजनाओं का निरीक्षण परियोजना प्रस्तावों की समीक्षा के लिए मानदंडों तथा प्रक्रिया एवं विभिन्न स्वीकृतियों और अनुमोदनों एवं रिकार्ड कीपिंग सहित सभी योजनाओ के अंतर्गत वित्तीय सहायता के लिए आवेदन पत्र को भरने के लिए विस्तृत प्रक्रिया समय समय पर बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर द्वारा निर्धारित की जाएगी *
सैद्वान्तिक अनुमोदन रा. बा. बो. द्वारा परियोजनाओं का मूल्यांकन तथा वित्तीय सहायता की स्वीकृति के लिए प्रक्रिया
सैद्वान्तिक अनुमोदन देने को आशय पत्र (एल आई ओ ) का नाम दिया गया है, परियोजना प्रस्ताव कर मूल्यांकन माँडल परियोजनाओं तथा परस्पर घटकों के नियमबद्ध लगत को अंतिम रूप देना सभी योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता की स्वीकृति जहां लगो है, समय समय पर बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यान्वित होंगे *
लागु होने की तारीख
योजना के दिशा - निर्देश १ मई २०१० से लागु होंगे *
पात्र संगठन
जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न हो सभी रा. बा. बोर्ड योजनाओं के अंतर्गत पात्र संगठनों / प्रवर्तकों में गैर -सरकारी संगठन उत्पादकों की एसोसिएशन, व्यक्ति, भागीदारी /मालिकाना हक़ वाले प्रतिष्ठान, कम्पनियां, निगमों, सहकारी समितियाँ, कृषि उत्पाद विपणन समितियां, विपणन बोर्ड / समितियां, नगर निगम / समितियां, कृषि उद्योग निगम, एस. ए. यु. और अन्य संबद्ध अनुसंधान एवं विकाश संगठन शामिल हैं *
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता के घटकों तथा ढांचे का विस्तृत विवरण उनसे संबंधित अध्याय मे दिया गया है * एन एच एम् तथा एन एच बी की योजनाओं को परस्पर रूप से शामिल नहीं किया गया है तथा लाभ का दावा केवल - एक परियोजना से एक योजना के लिए किया जा सकता है, वे घटक जो किसी अन्य केंद्रीय योजना जैसे ए पि ए डी आई. एन एम् पी बी आदि के अंतर्गत सहायता प्राप्त है * रा. बा. बो. की सहायता के पात्र नहीं होंगे
|